मैन बाजार स्थित वर्मा मार्केट में मां वैष्णो गारमेंट्स की दुकान में शुक्रवार रात आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया। लोगों ने आपसी सहयोग से आग बुझाई।
विज्ञापन
जब तक आग बुझी, तब तक पूरा सामान जल गया था। एक घंटे बाद अग्निशमन की गाड़ी पहुंची। दुकान में लगी आग देख दुकान स्वामी रिंकल गोयल पुत्र सुरेश चंद गोयल बेहोश हो गए।