फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

Wed, 24 Aug 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
eve teasing
विज्ञापन
कालेज से घर लौटते समय 12वीं की छात्रा के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस की चेतक टीम ने उनके से एक युवक को पकड़ लिया, लेकिन बाद में छोड़ दिया। छात्रा के पिता की तहरीर पर एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


स्थानीय इंटर कालेज की 12वीं की छात्रा सोमवार दोपहर कालेज से घर जा रही थी। रंगजी के बगीचा स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय के समीप सुनसान रास्ते पर गौरा नगर कालोनी निवासी दो युवकों ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ की। इसी बीच वहां पुलिस की चेतक टीम आ गई और भागते युवकों में से एक को पकड़ लिया और छात्रा को घर जाने को कहा।

बताया गया है कि छात्रा अपने घर पहुंची इससे पहले पुलिस ने उस युवक को छोड़ दिया। वह अपने साथी के साथ छात्रा के घर के पास पहुंच गया और फिर से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवकों ने छात्रा की पिटाई की। शोर मचाने पर लोगाें को आता देख युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन


छात्रा ने परिवार को इससे अवगत कराया, लेकिन पुलिस की इस कार्यप्रणाली के बाद परिवारीजन कोतवाली नहीं गए। मंगलवार को पीड़ित परिवार कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्षा डा. लक्ष्मी गौतम का अवगत कराया। डा. लक्ष्मी गौतम के साथ कोतवाली पहुंचे पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें