फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के दौरान भिड़े युवक, फायरिंग

Sat, 28 Feb 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कोतवाली क्षेत्र में पुराने बस अड्डा के निकट एक बार में शराब पीने के दौरान एक दो युवकों में जमकर मारपीट हुई। दोनों हंगामा करते हुए बाहर निकल आए और फायरिंग कर डाली।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को बहादुरपुरा का युवक पुराना बस अड्डे के निकट बने एक बार में शराब पीने गया था। वहां पहले से ही अंतापाड़ा का युवक बैठा था। दोनों में किसी बात को लेकर तकरार हो गई और कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। हाथापाई करते हुए दोनोें बाहर सड़क पर आ गए और दोनों ओर से चार राउंड फायर किए गए। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को दबोच लिया। पुलिस अंतापाड़े के युवक को ही पकड़कर कोतवाली ले गई।

तू क्या मुझे कोतवाली ले जाएगा
मथुरा। बस अड्डा के निकट मारपीट फायरिंग के बाद कोतवाली के सिपाहियों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़ते ही एक युवक सिपाहियों पर रौब झाड़ने लगा। उसने कहा कि तेरी हिम्मत है जो मुझे पकड़कर कोतवाली ले जाएगा। यह कहकर उसने सिपाहियों को झिड़क कर खुद को मुक्त किया और पकड़ कर दिखाने का ऐलान करते हुए चला गया।
विज्ञापन


‘शहर के बार में गोली चलने की घटना की हकीकत पता की जा रही है। पुलिस कर्मियों द्वारा एक युवक को मौके से ही जाने देने पर उनकी भूमिका व घटना को लेकर दिखवाया जा रहा है’
विज्ञापन

चक्रपाणि त्रिपाठी
सीओ सिटी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें