फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट के दौरान साथी की गोली लगने से बदमाश ढेर

Fri, 17 Mar 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
डकैती
विज्ञापन
गोविंदनगर के सेक्टर एफ में रिटायर्ड संप्रेक्षण अधिकारी के यहां होंडा सिटी कार में सवार चार बदमाशों ने धावा बोल दिया। वारदात के दौरान गृह स्वामी पर चलाई गई एक बदमाश की गोली उसके साथी को ही जा लगी और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। साथी के मरते ही बदमाशों के हाथ पांव फूल गए और वे उसका शव, पिस्टल और मोबाइल मौके पर छोड़कर लूटे गए जेवरात लेकर फरार हो गए।  वारदात की सूचना पर पुलिस अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और छानबीन शुरू की। 
विज्ञापन


घटना गुरुवार रात करीब 8:30 बजे की है और घटना के वक्त एफ सेक्टर में मकान नंबर 212 सी निवासी बीडी गुप्ता अपनी पत्नी बीना के साथ सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। वह इलाहाबाद से संप्रेक्षण अधिकारी के पद से रिटायर्ड हुए हैं। बीडी गुप्ता अपने मकान के सामने पहुंचे ही थे कि होंडा सिटी कार में सवार चार युवक उतरे और जितेंद्र नाम के एक व्यक्ति का पता पूछने लगे। मना करने पर बदमाश दंपति से बातचीत करते हुए मकान में घुस गए और दंपति व उनके  भतीजे की पत्नी शगुन उर्फ प्रियंका को कब्जे में कर लिया। एक बदमाश ने रिटायर्ड अधिकारी को पकड़ रखा था।

अन्य ने बीना और प्रियंका से जेवरात उतारकर देने को कहा। इंकार करने एक बदमाश ने बीना के मुंह में पिस्टल की नोक घुसा दी। इसके बाद बदमाशों ने करीब छह सोने की चूड़ियों को लूट लिया और तिजोरी की चाबी मांगने लगे। न देने पर एक बदमाश ने रिटायर्ड अधिकारी पर गोली दाग दी। इसी बीच गुप्ता तो साइड से हो गए, लेकिन गोली उनको पकड़कर खड़े बदमाश के भेजे को चीरती हुई निकल गई। एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि बदमाश की शनाख्त नहीं हो सकी। जल्द ही इस वारदात को खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें