प्रथम खंड ने अभियान के दौरान आठ लाख रुपये वसूले
विद्युत वितरण खंड प्रथम ने गुरुवार को उझानी और शहर के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली के लिए छापामारी अभियान चलाया। अधिशासी अभियंता अतुल अग्रवाल के नेतृत्व में अभियान के दौरान छह लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। इन सभी के खिलाफ उझानी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
अभियान के दौरान विभाग ने बकाया भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे। उझानी में 25 और शहर में 32 लोगों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। अधिशासी अभियंता ने बताया कि अभियान के दौरान आठ लाख रुपये बकाया वसूली भी की गई। शुक्रवार को भी बकाया वसूली अभियान चलाया जाएगा।