फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर बाग पर सत्याग्रही और प्रशासन में तनातनी

Fri, 08 Jan 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के जवाहर बाग में डेढ़ साल से अधिक समय से डेरा डाले सत्याग्रहियों और प्रशासन के बीच शुक्रवार देर रात टकराव के हालात बन गए।
विज्ञापन


सत्याग्रही लोहे के स्थायी गेट को लगाने की कोशिश कर रहे थे और पुलिस ने रोका तो तनातनी हो गई। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचें और मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई। देर रात प्रशासन से हुई वार्ता के बाद स्थिति कुछ सामान्य हो गई थी।

सदर बाजार क्षेत्र के जवाहरबाग में अप्रैल 2014 से करीब दो हजार से अधिक सत्याग्रही डेरा जमाए हैं। इनमें महिला, पुरुष और बच्चे भी हैं। अंदर ही शिक्षा, दवा सहित बुनियादी व्यवस्थाएं सत्याग्रहियों की तरफ से की गई हैं। शुक्रवार रात आठ बजे कुछ युवकों ने मथुरा-आगरा मार्ग पर जवाहर बाग के प्रवेश द्वार पर गेट लगाने के लिए गड्ढा खोदना शुरू कर दिया। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस पहुंची तो युवक पुलिस से भिड़ गए।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने तुरंत अधिकारियों को अवगत कराया और सदर व लाइन से फोर्स व क्यूआरटी की टीम मौके पर पहुंच गई और युवकों को खदेड़ दिया। इतने में सैकड़ों सत्याग्रही भी आ गए और गेट बनाने का काम फिर शुरू कर दिया। इसमें वे गाड़ियों में सीमेंट मसाला आदि तैयार लेकर आए थे।

थोड़ी ही देर में सीओ रिफाइनरी सुरेन्द्र यादव, कोतवाली, गोविंद नगर, हाईवे, रिफाइनरी पुलिस और पीएसी के जवान मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, एसपी क्राइम राममोहन सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार भी पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के साथ सत्याग्रहियों की देर रात तक वार्ता चली। वहीं एसडीएम सदर राजेश कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी बाहर सिविल लाइन चौकी के निकट फोर्स के साथ खड़े रहे। देर रात तक दोनों ओर से तनाव के हालात थे।


सत्याग्रहियों से वार्ता की गई। उन्होंने गेट न बनाने का आश्वासन दिया है। हालात सामान्य हैं।
विजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें