फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबकर मासूम की मौत

Fri, 08 Jan 2016 11:19 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मचौची में शुक्रवार को खेलने के लिए घर से निकली पांच वर्षीय बच्ची की माइनर में डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन


जैदपुर थाना क्षेेत्र की ग्राम पंचायत मचौची के गांव खालिकपुरवां निवासी रामू की पांच वर्ष की पुत्री निशा शुक्रवार दोपहर एक बजे घर से खेलने निकली थी। घर से कुछ दूर पर मुरलीगंज माइनर निकली है। इसी माइनर के किनारे खेलने के दौरान पैर फिसलने से निशा उसमें गिर गई।
विज्ञापन


करीब एक किलोमीटर दूर अमीनपुरवा के पास ग्रामीणों ने बच्ची को माइनर में बहते देख बाहर निकाला मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इकलौती बेटी की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर बच्ची का शव दफन कर दिया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सरोज ने बताया कि मामले की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें