फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मोर्चरी पर हंगामा

Wed, 15 Mar 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
नगला बंजारा निवासी युवक सुरेश की हत्या का आरोप लगाते हुए उसके परिवारीजनों और ग्रामीणों ने बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पर जमकर हंगामा काटा। वह हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। मंगलवार को युवक का शव ओल के समीप सड़क पर मिला था और उसकी बाइक भी पास में पड़ी थी। पुलिस दुर्घटना से मौत होना बता रही थी, लेकिन परिवारीजनों का कहना है बाइक पर खरोंच तक नहीं है। किसी ने सुरेश की हत्या कर शव सड़क पर फेंका है।
विज्ञापन


थाना फरह के नगला बंजारा निवासी सुरेश (28) पुत्र दामोदर मंगलवार शाम बाइक से भरतपुर से लौट रहे थे। रात में उसका शव ओल के समीप सड़क पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामे की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। अधिकारियों ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया। युवक के चाचा गोपाल सिंह ने बताया कि युवक के सिर में चोट के निशान हत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं। यदि हादसा होता तो बाइक क्षतिग्रस्त होती। बाइक पर खरोंच तक नहीं आई। थाना फरह प्रभारी निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि किसी वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। इसकी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें