फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल के बच्चे का दिनदहाड़े अपहरण

Sat, 13 Aug 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपने बड़े भाई के साथ स्कूल से लौट रहे तीन साल के बच्चे का घर के पास से अपहरण कर लिया गया। सनसनी फैलाने वाली यह वारदात कोतवाली क्षेत्र में सौंख रोड पर दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। बदमाश स्कूटी पर आए थे और बच्चों के स्कूल वैन से उतरने के एक मिनट में ही अपहरण की वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में कृष्णानगर इलाके की आजाद नगर कालोनी निवासी अभिषेक यादव पॉलीथिन फैक्ट्री में कर्मचारी हैं। उनका बेटा अंश यादव (3) महोली रोड स्थित रमनलाल स्कूल में नर्सरी में पढ़ता है। अभिषेक के बड़े भाई पिंकू का बेटा जय यादव भी इसी स्कूल में कक्षा दो में है। दोनों स्कूल वैन में स्कूल जाते और आते हैं।

रोजमर्रा की तरफ शनिवार को करीब डेढ़ बजे स्कूल की छुट्टी के बाद वैन ने सौंख रोड पर राधिका स्वीट के सामने दोनों को उतारा। यहां से घर पास में ही है। दोनों भाई गली में एक-दूसरे का हाथ पकड़कर घर की तरफ बढ़ रहे थे। अभी कुछ दूर ही चले थे कि पीछे से आए बदमाशों ने झपट्टा मारकर अंश का हाथ जय से छुड़ाया और उसे स्कूटी पर बैठा लिया।
विज्ञापन


जब अंश रोया तो हाथ से उसका मुंह बंद कर दिया और हाईवे की तरफ फरार हो गए। जय के शोर मचाने पर मोहल्ले और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। चेकिंग की गई लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। मामले में दादा हरीगोपाल यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

मां हो गई बेहोश, सड़क पर लगा जाम 
अंश के अपहरण कर ले जाने की सूचना पर अंश की मां प्रियंका सौंख रोड पर आ गईं और रोते-रोते बेहोश हो गई। अपहरण की सूचना पर जुटे सैकड़ों लोगों की वजह से सड़क पर जाम लग गया। 

एक मिनट में अपहरण कर ले गए बदमाश
अपहरण करने में अपहर्ताओं ने केवल एक मिनट का वक्त लगाया। आजाद नगर कालोनी को जाने वाली गली के मुहाने पर दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इन कैमरों में रिकार्डिंग के आधार पर जय और अंश के स्कूल से आने का वक्त 1:32 बजे और बदमाशों के अपहरण कर स्कूटी से भागने का समय 1.33 बजे बताया जा रहा है। स्कूटी चला रहे व्यक्ति ने काले रंग का काले शीशे वाला हेलमेट लगाया हुआ था और नीले रंग की टीशर्ट पहनी थी। पीछे बैठे युवक ने सफेद कपड़े से मुंह ढंका हुआ था और लाल रंग की टीशर्ट पहनी है। बालक को बीच मेें बैठाकर पीछे वाले युवक ने अंश का मुंह दबा रखा है। 

डीजीपी ने लिया संज्ञान
अंश यादव के अपहरण होने के बारे में जिला पंचायत सदस्य एवं सपा के जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, सपा नेता जागेश्वर यादव ने मुख्यमंत्री कार्यालय को फैक्स के माध्यम से अवगत कराया। इसके बाद डीजीपी ने संज्ञान लिया है। बताया गया कि डीजीपी जावीद अहमद ने टीम बनाकर अंश को बरामद करने के निर्देश दिए हैं। 

अंश की बरामदगी के लिए लगीं पांच टीम 
अंश यादव की बरामदगी के लिए प्रभारी एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने पांच स्पेशल टीम लगाई हैं। इसमें कोतवाली, सीओ के निर्देशन में टीमों के अलावा स्वाट, सर्विलांस और इंटेलीजेंस टीम लगाई गई है। सर्विलांस टीम ने मौके पर अपहरण के समय में मोबाइलों की लोकेशन ली। उनकी कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें