फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी हाईवे किनारे बैग में मिला युवती का शव

Sat, 13 Aug 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
इस बैग में मिली लाश
विज्ञापन
शुक्रवार को थाना फरह की रैपुरा जाट चौकी क्षेत्र में स्थित एक तालाब से बैग में मिले महिला के शव की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि शनिवार को  इसी थाना क्षेत्र में हाईवे के पास बैग में एक युवती का शव मिल गया। दोनों शव एक ही हालत में थे और एक ही तरह से धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या की गई थी। दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


 थाना फरह क्षेत्र में शनिवार को चुरमुरा नाले से बैग में जिस युवती का शव बरामद हुआ, उसकी उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। उसकी भी धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई थी। युवती के शरीर पर भी कोई कपड़ा नहीं है। शुक्रवार को भी रैपुरा जाट  पुलिस चौकी क्षेत्र में तालाब के पास एक बैग में महिला (40) का शव मिला था।

महिला का शव भी अर्धनग्न हालत में था और उसके पेट, हाथ व पैरों पर धारदार हथियार के जख्म थे। दोनों बैग भी एक ही तरह के थे और बस रंग का अंतर था। महिला का शव मेहरून रंग के बैग में मिला था और युवती का शव नीले रंग के बैग में मिला है।
विज्ञापन


तालाब और चुरमुरा नाले के बीच करीब दो किलोमीटर का फासला है। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि दोनों की एक साथ हत्या कर शव फेंके गए होंगे, एक शव शुक्रवार को मिल गया, दूसरा शनिवार को मिला। युवती का शव नाले में मिला है, हो सकता है कि यह शव वाला बैग बहकर आगे चला गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें