फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध की सूचना पर स्टेशन पर मची अफरातफरी

Sun, 24 Jan 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में संदिग्ध व्यक्ति होने की सूचना से स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। ट्रेन स्टेशन पर आने से पहले आरपीएफ और जीआरपी ने स्टेशन पर जवान तैनात कर दिए।
विज्ञापन


ट्रेन स्टेशन पहुंचती उससे पहले ही टीटी के टोकने पर संदिग्ध व्यक्ति ट्रेन से कूदकर भाग खड़ा हुआ। शाम को वह व्यक्त थाने आया। जीआरपी प्रभारी के अनुसार वह व्यक्ति अर्द्धविक्षिप्त है।

गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए जिले में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। इससे दो दिन पूर्व रविवार को जंक्शन रेलवे स्टेशन पर दोपहर में आरपीएफ को सूचना मिली कि छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के ए-1 कोच में एक व्यक्ति की हरकतें संदिग्ध हैं।
विज्ञापन


उसके पास थैले में काफी मात्रा में कागजात भी हैं। सूचना मिलते ही आरपीएफ प्रभारी सतेंद्र यादव और जीआरपी प्रभारी पंकज लवानिया ने फोर्स के साथ स्टेशन पर चेकिंग शुरू कर दी। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, जवानों ने ट्रेन को घेर लिया और कोच ए-1 में पहुंचे।

यहां टीटी एमएन द्विवेदी ने सुरक्षा कर्मियों को बताया कि संदिग्ध व्यक्ति अपना नाम अखिलेश बता रहा था। उसने खादी वर्दी पहनी हुई थी। उसके पास थैले में काफी संख्या में कागजात और लड़की-महिलाओं के फोटो थे।

मांगने पर वह टिकट नहीं दिखा सका। ट्रेन में मौजूद एस्कॉर्ट को बुलाने के लिए फोन किया इससे पहले ही वह बी-2 कोच से वृंदावन रोड और भूतेश्वर स्टेशन के आसपास चलती ट्रेन से कूद गया बताया जा रहा है।

इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों ने ट्रेन में चेकिंग की। प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर मौजूद यात्रियों की भी तलाशी ली। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानिया ने बताया कि ट्रेन से कूदकर भागने वाला व्यक्ति शाम को थाने पर आया था।

उसने अपना नाम पवन निवासी नजफगढ़ दिल्ली बताया है। बात करने से प्रतीत हो रहा है कि वह अर्द्धविक्षिप्त है। उसने बताया कि उसे टीटी ने ट्रेन से उतारा था।

जन्मस्थान पर आतंकी खतरे से निपटने की मॉकड्रिल
आतंकी खतरे के मद्देनजर हफ्ते में दूसरी बार हुई मॉकड्रिल में जन्मस्थान में घुसे चार आतंकियों को मार गिराया। इसमें आतंकियों से हुई मुठभेड़ में कमांडो ने फायरिंग की और बम निरोधक दस्ते ने मिले बम को निष्क्रिय किया।

दोपहर दो बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर वायरलेस पर सूचना दी गई कि मेन गेट की ओर से चार संदिग्ध आतंकी जन्मस्थान परिसर में घुस गए हैं और वे बम धमाका कर सक ते हैं। जन्मस्थान पर तैनात कमांडो और जवानों ने मेन गेट, आवासीय गेट और गोविंद नगर गेट को घेर लिया और हर आने वाले को रोक दिया।

फायर ब्रिगेड और अन्य सुरक्षाकर्मी, बम निरोधक दस्ता बुलाया गया। एक घंटे तक चली कार्रवाई में सभी आतंकियों को मार गिराया और उनसे बरामद विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया गया। इस दौरान एसपी सुरक्षा हृदयेश कुमार, सीओ केजेएस राजेश सोनकर आदि अधिकारी मौजूद रहे।

फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं हुई स्टार्ट
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर हुई मॉकड्रिल में आग लगने की सूचना दी गई तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। उसे धक्का देकर स्टार्ट करने में देरी होने पर रपट लिखाई गई। बताया गया कि गाड़ी की बैटरी चार्ज न होने के कारण दिक्कत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें