फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी सिटी, एसओ की हत्या के आरोपी आज कोर्ट में होंगे पेश

Sun, 15 Jan 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
jawahar bagh (‌file photo)
विज्ञापन
जवाहर बाग हिंसा में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष सिंह की हत्या के आरोपियों की पेशी सोमवार को अपर सत्र न्यायालय में होगी। इसमें मथुरा, आगरा और अलीगढ़ की जेलों से करीब 100 आरोपी न्यायालय में पेश होंगे। 
विज्ञापन


दो जून को हुए जवाहर बाग कांड में तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ फरह संतोष सिंह की हत्या हो गई थी। जवाहर बाग में हुए बवाल में 24 से अधिक पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। 
इस कांड में पुलिस ने करीब 100 से अधिक कब्जेधारियों को आरोपी बनाया है। इन सभी के खिलाफ चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल हो सकी है।

इसमें 50 आरोपी मथुरा की जेल में और शेष आगरा और अलीगढ़ की जेलों में हैं। सोमवार को ये आरोपी अपर सत्र न्यायालय में पेश किए जाएंगे। बचाव पक्ष के अधिवक्ता एलके गौतम ने बताया कि करीब 100 आरोपी न्यायालय में पेश होंगे। जो हत्या सहित मुख्य घटना के आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें