फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्दपुर में राजस्थान पुलिस पर हमला, तीन सिपाही घायल

Fri, 26 Jun 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना राया के गांव हर्दपुर में धोखाधड़ी के आरोपी बिरौजी फौजी को पकड़ने गई राया और राजस्थान पुलिस पर आरोपी के परिवारीजनों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें राजस्थान पुलिस के तीन सिपाही घायल हो गए। परिवारीजन आरोपी को भी छुड़ा ले गए। पुलिस राया थाने पहुंची और अलवर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को घटना के संबंध में सूचना दी। इसके बाद देर शाम तक पुलिस ने गांव में दोबारा दबिश नहीं दी और न कोई कार्रवाई की।
विज्ञापन


थाना राया क्षेत्र के गांव हर्दपुर निवासी बिरौजी फौजी के खिलाफ राजस्थान क्षेत्र के किशनगढ़ थाने में 70 लाख रुपये के मामले में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। इस मामले में पुलिस ने इसके दो राजस्थान निवासी साथियों को पकड़ लिया। शुक्रवार को राया थाना से एक दरोगा और दो सिपाहियों को साथ लेकर राजस्थान पुलिस हर्दपुर पहुंच गयी और आरोपी बिरौजी फौजी को पकड़ कर जीप में बैठा लिया।

चलने ही वाले थे कि लाठी-डंडे लेकर आए आरोपी के परिवारीजनों ने पुलिस पर हमला बोल दिया और बिरौजी फौजी को छुड़ा ले गए। इसमें तीन सिपाहियों के चोट भी लगी है। यह भी बताया गया कि राजस्थान पुलिस के एक सिपाही की जेब से पैसे भी निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें