फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: नींद की झपकी आते ही कंटेनर में घुसी एंबुलेंस, चालक की हालत गंभीर

Sun, 15 Nov 2026 12:11 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 75 के पास रविवार तड़के चालक को नींद की झपकी आने से प्राइवेट एंबुलेंस आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। हादसे में एत्मादपुर निवासी चालक राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
 
विज्ञापन
एंबुलेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के नौहझील में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के चालक को नींद की झपकी आने से एक प्राइवेट एंबुलेंस आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। हादसे में एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब पांच बजे यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 75 गांव हसनपुर के समीप नोएडा से आगरा की ओर जा रही एक प्राइवेट एंबुलेंस चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे एंबुलेंस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस चालक राहुल कुमार निवासी कलेसर, थाना एत्मादपुर, जिला आगरा गंभीर रूप से घायल हो गए।

हाईवे की रोमियो टीम ने हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी अंजीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल चालक को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को सड़क से हटवाकर यार्ड में खड़ा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें