फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रुप एडमिन पर गिरी गाज, निलंबित

Tue, 26 Apr 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
वॉट्सऐप
विज्ञापन
देवी देवताओं के संबंध में वाट्सएप पर अश्लील कमेंट करने के मामले में अब ग्रुप एडमिन पर गाज गिर गई है। कालेज प्रबंधन ने ग्रुप एडमिन शिक्षक उमेशपाल सिंह को निलंबित कर दिया है। उन पर कालेज में अनुशासनहीनता फैलाने और विद्यालय की छवि धूमिल करने का आरोप है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 14 मार्च के अंक में ‘देवी देवताओं पर अश्लील कमेंट कर रहे गुरुजी’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसमें बताया गया था कि व्हाट्सएप के  ‘टीचर्स’ ग्रुप पर मांट के बृज आदर्श कृषक इंटर कालेज के शिक्षक नरेश कुमार ने गायत्री मंत्र की अश्लील व्याख्या करते हुए पोस्ट डाली थी।

शिकायतों का संज्ञान लेते हुए डीआईओएस ने इस प्रकरण में शामिल ग्रुप एडमिन सहित चार शिक्षकों के प्रबंधन को जांच के बाद उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। अब 26 अप्रैल को ‘टीचर्स’ ग्रुप के एडमिन सेठ बीएन पोद्दार इंटर के शिक्षक उमेशपाल सिंह को प्रबंधक भुवन भूषण कमल ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


उन पर विद्यालय की छवि धूमिल करने, कालेज में अनुशासनहीनता फैलाने, शिक्षक आचरण संहिता का पालन नहीं करने के आरोप हैं। इस प्रकरण में पूर्व में दो शिक्षक बृज आदर्श कृषक इंटर कालेज मांट के शिक्षक नरेश कुमार और छाता के अक्रूर इंटर कालेज के शिक्षक शिवकरन सिंह को निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें