फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड अटैकः आखिरकार मौत से हार गई बिटिया

Wed, 14 Sep 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
ऐसिड अटैक - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
एसिड अटैक में गंभीर रूप से झुलसी युवती ने दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह दो महीने से जिंदगी और मौत से लड़ रही थी।  
विज्ञापन

दो माह पहले थाना गोविंदनगर क्षेत्र के अर्जुनपुरा की गली शोर में एक युवक के एसिड फेंकने पर युवती झुलस गई थी। थाना गोविंदनगर पुलिस ने 15 जुलाई को आरोपी इरशाद को पकड़कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी इंद्रेश भदौरिया ने बताया कि युवती का राममनोहर लोहिया में इलाज चल रहा था। उसकी मंगलवार को मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव देर शाम मथुरा लाया गया। 

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया था। युवती ने मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में आरोपी युवक की मां, बहन और ताई का भी नाम लिया था। इन तीनों की तलाश की जा रही है। कई जगह दबिश भी दी गई लेकिन वह हाथ नहीं लगे। ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन फॉर प्रोएक्शन के पूर्व जिलाध्यक्ष हाशिम खान ने एसिड अटैक के बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। एसएसपी से हत्या का मुकद्दमा दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


छत पर जाकर फेंका था तेजाब
युवक ने मकान की छत पर सो रही युवती पर तेजाब फेंका था। बीचबचाव में महिला की मां भी झुलस गई थी। पुलिस ने घटना के कुछ समय बाद ही युवक को गिरफ्तार कर लिया था। बताया जाता है कि युवक युवती पर जबरन शादी के लिए दबाव बना रहा था। परिवार तक भी बात पहुंच गई थी। परिवारवालों ने शादी करने से इंकार कर दिया था। इस पर युवक रंजिश रखने लगा। परिवारवालों को धमकाया भी गया। हालांकि परिवार वाले धमकी को हल्के में लेते रहे।  


तेजाब की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई नहीं
 तेजाब की बिक्री मथुरा में खुलेआम हो रही है। प्रशासन सब कुछ जानकर भी अनजान है। हालांकि शुरुआत में तो चेकिंग कराई गई लेकिन बाद में सब खामोश हो गए थे। आज तक शहर में चेकिंग नहीं की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि मथुरा में तेजाब बिक्री के लिए किसी के पास लाइसेंस नहीं है लेकिन फिर भी बिक्री हो रही है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें