फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से सामूहिक दुराचार कर जान से मारने की धमकी

Wed, 14 Sep 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो पानीपत
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
थाना चांदनी बाग के अंतर्गत एक महिला से दो लोगों द्वारा सामूहिक दुराचार करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी है। महिला ने दोनों आरोपियों के खिलाफ महिला पुलिस थाने में शिकायत दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चांदनी बाग थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर याकूब व आकूब निवासी मोहम्मदगंज, शामली पर सामूहिक दुराचार करने के आरोप लगाए हैं। कहा सोमवार को घर पर अकेली काम कर रही थी। दोनों आरोपी घर में घुस आए और उसके साथ बदतमीजी करने लगे। दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया और किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। उसने पति को फोन कर आपबीती बताई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

युवती के साथ आठ माह तक किया दुराचार
थाना चांदनी बाग की एक कॉलोनी निवासी युवती के साथ गांव अहर निवासी सन्नी ने डरा धमका कर आठ माह तक दुराचार किया गया। सन्नी की कॉलोनी में ही दुकान है। युवती ने आठ माह बाद हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों की सांत्वना के बाद युवती ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी महिला थाना पुलिस गायत्री देवी ने बताया कि महिला से दुराचार करने के मामले में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस दोनों को जल्द ही गिरफ्ता%E
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें