फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ नीचे लटका कैंटर

Wed, 30 Mar 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ लटका कैंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुरीर कोतवाली थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर गांव तेहरा के निकट नोएडा की ओर से गलत दिशा में आ रहा कैंटर सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ता हुआ नीचे लटक गया। हादसे में चालक और क्लीनर सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन


सिलसिल थाना नवनगर बिहार का चालक खुर्शीद 14 टायर वाले कैंटर में बोलेरो गाड़ी लाद कर नोएडा की ओर से आगरा होकर कटक उड़ीसा जा रहा था।

रात में चालक मार्ग भटक गया और जेवर टोल से गलत साइड पर चलने लगा। बुधवार सुबह तीन बजे सुरीर थाना क्षेत्र में गांव तेहरा के निकट माइल स्टोन 80 के निकट हादसा हो गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों ने कैंटर को हटा कर मार्ग साफ किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें