फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले कार को पंक्चर किया फिर नौ लाख उड़ाए

Fri, 12 Aug 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
दिनदहाड़े हुई वारदात से सनसनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदमाशों ने पहले ठेकेदार की कार में पंक्चर किया और फिर खुद ही उसे पंक्चर होने की जानकारी देकर कार रुकवाई। इसके बाद कार का शीशा तोड़कर नौ लाख रुपये पार कर दिए। शुक्रवार शाम को हाईवे पर हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई।  
विज्ञापन


कुसुम वाटिका निवासी कन्हैया शुक्रवार दोपहर को नौ लाख रुपये निकालने के लिए धौली प्याऊ स्थित यूको बैंक पहुंचे थे। यहां से उन्होंने रकम निकाली और कपड़े में लपेटकर सीट पर रख लिए। अभी वह बैंक से निकलकर मंडी समिति चौराहे के पास हाईवे पर पहुंचे ही थे कि पीछे से एक बाइक पर आए दो युवकों ने इशारा करके कार को रुकवाया और पहिया पंक्चर होेने की जानकारी दी। कन्हैया ने कार रोक ली और देखा तो पंक्चर था। वह हाईवे किनारे पंक्चर जुड़वाने लगे।

इसी दौरान कार का शीशा तोड़कर नौ लाख रुपये साफ कर दिए गए। कन्हैया ने बताया कि उसकी कार से तेल निकलने की भी बात बाइक सवारों ने की थी। माना जा रहा है कि इन्हीं बदमाशों ने बैंक के पास कार में पंक्चर किया और फिर जानकारी देकर कार रुकवा ली। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। बदमाशों की तलाश की गई मगर कहीं कोई हाथ नहीं लगा।   
विज्ञापन



पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज
मंडी समिति चौकी प्रभारी पीड़ित कन्हैया ठेकेदार को अपने साथ यूको बैंक ले गए। यहां पर बैंक के अफसरों से धनराशि की जानकारी जुटाई। बैंक के अलावा आसपास की सीसीटीवी की फुटेज भी ली है। माना जा रहा है कि लुटेरे बैंक से ही ठेकेदार के पीछे लग गए थे। संभवत: इन्हीं लुटेरों ने कार का पहिया पंक्चर किया। इसके बाद पंक्चर होने की जानकारी दी।

खास गैंग मथुरा शहर में सक्रिय
शहर में बैंक के आसपास कार पर तेल डालकर भ्रमित करने वाला गैंग सक्रिय है। तीन माह पहले कोतवाली क्षेत्र के बाग बहादुर चौकी के समीप बैंक से निकल रहे राधा आर्किड के यशपाल के साथ भी ऐसी ही घटना घटी थी। इसमें पुलिस ने केवल प्रार्थना पत्र लेकर कोरम पूरा कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें