फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत: पीछे से मारी जोरदार टक्कर, 19 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

Sun, 15 Nov 2026 12:17 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र में जाजमपट्टी के पास रविवार तड़के दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत में पश्चिम बंगाल निवासी 19 वर्षीय सुभा पोहिया की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ट्रक भरतपुर की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आए ट्रक ने आगे चल रहे वाहन में जोरदार टक्कर मार दी।
 
विज्ञापन
मथुरा में दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र में रविवार तड़के करीब चार बजे जाजमपट्टी के पास दो ट्रकों की भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों ट्रक भरतपुर की ओर जा रहे थे। पीछे से आए एक ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ट्रक  तेलंगाना के हैदराबाद निवासी ताहिर राशिद पुत्र रशीद चला रहा था। इसमें सवार पश्चिम बंगाल निवासी सुभा पोहिया (19) पुत्र जगन पोहिया की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा ट्रक  मुरादाबाद से राजस्थान जा रहा था, जिसे बिलारी मुरादाबाद निवासी शोभित पुत्र बृजपाल चला रहा था।बताया गया है कि जाजमपट्टी के पास पीछे से आ रहे ट्रक  ने आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें