फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 रनों से जीता रायल चैलेंजर्स

Sat, 14 Nov 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
लायंस क्लब ऑफ मथुरा रेशनल की ओर से गणेशरा स्टेडियम में आयोजित लायंस प्रीमियर लीग का शानदार आगाज हुआ। रायल चैलेंजर्स ने आरु टर्मिनेटर को 51 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। रविवार को लीग का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन


प्रीमियर लीग का शुभारंभ एडीएम महेंद्र प्रसाद की ओर से दोनों टीमों के कप्तानों के बीच टास करवाकर किया गया। उन्होंने कहा की खेल के साथ खेल भावना का महत्वपूर्ण स्थान होता है। लायंस क्लब के अध्यक्ष राहुल बंसल ने बताया कि शनिवार को आगाज मैच काफी रोमांचक रहा। टास के बाद एलपीएल कमिश्नर नितिन चौधरी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को आपस में हाथ मिलवाकर खेल शुरू कराया।

आरु टर्मिनेटर के कप्तान मनीष ने टास जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। रायल चैलेंजर्स टीम की ओर से नीरज ने शानदार बैटिंग करते हुए शतक बनाया। टीम का स्कोर 20 ओवर में 190 रन रहा। आरु टर्मिनेटर की टीम विशाल स्कोर को पार करने में नाकामयाब रही। रायल चैलेंजर्स ने 51 रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन


101 रन बनाने वाले नीरज तायल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मीडिया प्रभारी आशीष सुपारी वालों ने खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए लायंस क्लब के सदस्यों का धन्यवाद दिया।

कन्वेनर मोहित चौधरी और तनु ने बताया कि विश्व भर में दर्शकों ने मैच का लाइव स्कोर फेंटेसी एप के द्वारा घर बैठे मोबाइल पर देखा। इस दौरान विकास अग्रवाल, चंद्रशेखर, अनुज गोयल, विनीत, वरुण, जीतेन्द्र गोयल, दिलीप तार वाले, अनिश, अनूप अग्रवाल, अमित सर्राफ, कुश, माधव नितिन, अभिषेक,  अजय बंसल, चन्द्र मोहन, गोविन्द, विकास, रुचिर, दुर्गेश (दाउजी), सौरभ, विपिन, रोहित, गौरव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें