फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला के भेष में आया, फिर बहन की देवरानी से दुष्कर्म का किया प्रयास, विरोध पर जिंदा फूंका, मिली मौत की सजा

Tue, 05 May 2026 05:36 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

फरह में उमेश कुमार ने महिला का भेष बदलकर एक विवाहिता को दुष्कर्म के प्रयास के बाद जला दिया था। जिला जज विकास कुमार ने उसे मंगलवार को फांसी की सजा सुनाई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में विवाहिता को जिंदा जलाने वाले को जिला जज विकास कुमार ने फांसी की सजा सुनाई है। अभियुक्त ने महिला का भेष धारण कर घर में प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन

फरह थाना क्षेत्र के एक गांव में हरियाणा के जिला पलवल क्षेत्र में गांव हसनपुर के चामण मोहल्ला निवासी उमेश कुमार की बहन रहती है। 11 मार्च 2025 की दोपहर महिला का भेष धारण कर वह अपनी बहन के घर में घुस गया था। इसके बाद घर में मौजूद बहन की देवरानी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

विरोध करने पर महिला पर पेट्रोलियम पदार्थ डाल कर उसे जला दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो उमेश छत से कूदकर भाग गया। इससे उसके सिर व पैर में चोट आई गई थी। परिजन ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

वहीं घायल उमेश को फरह पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। महिला के पति ने उमेश के खिलाफ फरह थाने में पत्नी को जिंदा जलाकर उसकी हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने उमेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने उमेश के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र प्रेषित किया। जिला जज के यहां मुकदमे की सुनवाई हुई। एक मई को कोर्ट ने तमाम साक्ष्य और गवाहों के आधार पर उमेश को दोषी ठहराया और मंगलवार को कोर्ट ने उसे फांसी की सजा सुना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें