फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL सट्टा रैकेट: ब्याज पर पैसा देने वाले बड़े चेहरे बेनकाब, इन पांच की गिरफ्तारी से मची हलचल; यहां देख लें नाम

Tue, 05 May 2026 04:03 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के होटल में मोबाइल ऐप के जरिए चल रहे आईपीएल सट्टा रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। जांच में कई बड़े नाम सामने आए हैं और नेटवर्क के तार दिल्ली तक जुड़े मिले हैं।
विज्ञापन
सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल हावर्ड पार्क प्लाजा के कमरा नंबर 318 से रविवार रात आईपीएल मैचों पर चल रहे एक बड़े सट्टेबाजी रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। ताजगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच सटोरियों को गिरफ्तार किया है, जबकि आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस कार्रवाई में कई नए नाम सामने आए हैं, जो सट्टेबाजी के इस खेल में शामिल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर ताजगंज पुलिस ने होटल में दबिश दी और सट्टे की बुक के साथ चार सटोरियों को रंगे हाथों पकड़ा। एक अन्य सटोरिए को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, यह सट्टेबाजी रैकेट आईपीएल मैचों पर चल रहा था और इसके तार शाहगंज के शैल कुंद्रा हत्याकांड के आरोपी रहे अन्नी पंडित और राधे मल्होत्रा से जुड़े हुए हैं। इन दोनों की सट्टेबाजी में हिस्सेदारी बताई जा रही है।

एसीपी ताज सुरक्षा मयंक तिवारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि आईपीएल में सट्टा लगाने के लिए होटल में एक कमरा किराए पर लिया गया है। यह पूरा खेल एक विशेष मोबाइल ऐप के माध्यम से संचालित हो रहा था। छापे के दौरान होटल के कमरे से नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी निवासी सुनील धाकड़, नगला अजीता निवासी अनिल खेम्यानी, शास्त्रीपुरम निवासी मनीष मयानी उर्फ सब्जी और शंकरपुरी, केदार नगर निवासी राहुल मुद्गल को गिरफ्तार किया गया। राहुल मुद्गल से पूछताछ के बाद गोविंद नगर निवासी पियूष शर्मा को भी पकड़ा गया। इन दोनों के बीच लेन-देन के महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं।
 

सट्टेबाजों के तार दिल्ली तक, ब्याज पर रकम का खेल
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पियूष शर्मा, राजू वर्मा और राधे मल्होत्रा सट्टा खिलाने के लिए रकम उपलब्ध कराते थे और जीत की रकम भी वसूलते थे। जीत की रकम को आपस में हिस्से के रूप में बांट लिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों से 43,920 रुपये नकद, एक ब्रीजा कार, एक बाइक, 10 मोबाइल फोन, चार डेबिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एक लैपटॉप, दो नीले रंग के पेन और दो स्पाइरल बाइंडिंग बुक सहित अन्य सामान बरामद किया है। सभी आरोपियों को सोमवार दोपहर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

एपीके फाइल के जरिए ऐप इंस्टॉल, लाइव मैच से फायदा
एसीपी ने बताया कि सट्टेबाजी का पूरा खेल एपीके फाइल के जरिए इंस्टॉल किए गए मोबाइल ऐप से चल रहा था। लाइव मैच और टीवी पर प्रसारित होने वाले मैच के बीच कुछ मिनट का अंतर होता है, जिसका फायदा सटोरिए उठाते थे। हर मैच, ओवर, खिलाड़ी और रन पर सट्टा लगाया जाता था। आरोपियों के फोन पर लगातार कॉल्स आ रही थीं, जिसमें सट्टे के दांव का हिसाब-किताब नोट किया जा रहा था। अगले दिन जीतने वालों को रकम दी जाती थी और हारने वालों से वसूली की जाती थी।
 

पुलिस ने जिन आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, उनमें सोरों कटरा निवासी अनिल कुमार शर्मा उर्फ अन्नी पंडित, बोदला निवासी संजय कालिया, राजीव चोपड़ा, टोनी सिंधी, बोनी वकील, शाहगंज निवासी भारत पेशवानी, राजू वर्मा और राधे मल्होत्रा के नाम शामिल हैं। इनमें से कुछ आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि अन्नी पंडित और राधे मल्होत्रा का नाम 2009 में हुए कपड़ा कारोबारी शैल कुंद्रा की हत्या के मामले में भी सामने आया था।

सटोरिए होटलों में छिपकर अपना काम कर रहे थे। चर्चा है कि कई सटोरिए आगरा से बाहर धार्मिक स्थलों वाले जिलों में होटल के कमरे किराए पर लेकर सट्टेबाजी कर रहे थे। दिल्ली में बैठे सटोरियों से भी रकम का आदान-प्रदान किया जा रहा था। हालांकि, पुलिस की सख्त कार्रवाई न होने के कारण सटोरिए आगरा में भी काफी सक्रिय थे।

न्यायालय में आरोपियों को पेशी पर ले जाते समय अधिवक्ताओं ने पुलिस से अभद्रता की। पुलिस आरोपियों को पीछे से ले जाना चाह रही थी, लेकिन अधिवक्ताओं के विरोध पर उन्हें सामने से ले जाना पड़ा। इस दौरान वीडियो बनाने पर एक युवक को अधिवक्ताओं ने पीट दिया। मामले में एक अधिवक्ता को भी नामजद किया गया है। अधिवक्ताओं का कहना था कि आरोपियों के बयान के आधार पर बिना जांच के किसी को नामजद करना गलत है।
विज्ञापन

पुलिस ने सट्टे के मामले में संजय कालिया का नाम भी खोला है, जो फिलहाल फरार है और उसका मोबाइल भी बंद है। पूर्व में भी संजय कालिया का नाम कई बार सामने आ चुका है और वह जेल से बाहर आने के बाद फिर से सक्रिय हो जाता है। पुलिस का कहना है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें