फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Masjid: ज्ञानवापी मामले में कोर्ट कमिश्नर सुनवाई, बढ़ाया गया श्रीकृष्ण जन्म भूमि-ईदगाह परिसर में सुरक्षा घेरा 

Tue, 17 May 2022 01:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ज्ञानवापी मामले में कोर्ट कमिश्नर सुनवाई के दौरान श्रीकृष्ण जन्म भूमि-ईदगाह परिसर में सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया। गेट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
 
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी की ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर मंगलवार को सुनवाई के दौरान श्रीकृष्ण जन्म भूमि-ईदगाह परिसर में सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया। गेट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बिना जांच पड़ताल के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन


 इस मामले में एक ओर जहां संतों ने कहा कि अब श्रीकृष्ण जन्म भूमि-ईदगाह का विवाद सुलझने का अवसर आया है, तो वहीं मुस्लिम पक्ष ने कहा कि कोर्ट की प्रक्रिया का इंतजार करें। बेवजह तनाव न बढ़ाएं।

कोर्ट में दिया प्रार्थना पत्र

श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष और कोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले वादी महेंद्र प्रताप सिंह ने अदालत में अर्जी लगाते हुए कहा है कि जिस तरह से ज्ञानवापी मस्जिद का मामला सामने आया है, अब कृष्ण जन्म भूमि की जमीन पर बनी ईदगाह के गर्भस्थल को सील किया जाए। साथ ही डीएम व एसएसपी को आदेश दिया जाए कि वहां पर पुलिसबल तैनात करके साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ की संभावना को रोकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें