फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: सड़क दुर्घटना में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष की मौत, स्कूल जा रहे थे पढ़ाने, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 17 May 2022 01:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के कस्बा राया में स्कूल में पढ़ाने जा रहे एक शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कस्बा सहित शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कस्बा राया में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसे में शिक्षक की मौत हो गई। सादाबाद रोड गुप्ता कॉलोनी निवासी लोकेश शर्मा पुत्र राजेंद्र प्रसाद गांव नयावास स्कूल में हेडमास्टर इंचार्ज के पद पर तैनात थे। वह प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी हैं। बताया गया है कि रोजाना की तरह मंगलवार सुबह लोकेश अपनी मोटर  साइकिल से स्कूल जा रहे थे। गांव नयावास के निकट पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी बाइक में टक्क मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटी राहगीरों की भीड़ ने उन्हें गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के कुछ समये के बाद ही उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं इस मामले में परिजनों ने लोकेश की हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के इस आरोप के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें