फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेताओं के लिए सैंपल लिए, जांच को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता। नगर सराहशाही देहली गेट निवासी एक सब्जी विक्रेता की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद उसके 14 परिवारीजनों को क्वारंटीन किया गया, जबकि नगर पंचायत की ओर से पूरे एरिया व आसपास के गली-मोहल्लों को सैनिटाइज कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सब्जी मंडी व फल विक्रेताओं के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों छाता स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अमित कश्यप व टीम द्वारा कोराना संक्रमित क्षेत्र में जाकर घर-घर स्क्रीनिंग की गई। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति जैसे सब्जी, फल, दवा तथा राशन आदि की व्यवस्था के लिए नगर पंचायत की सौंपी गई। नगर पंचायत ईओ सुचित्रा अरोड़ा ने कहा कि रोजमर्रा के सामान की होम डिलीवरी कराई जाएगी। प्रशासन द्वारा लोगों को नंबर उपलब्ध करा दिए गए हैं। एसडीएम छाता हनुमान प्रसाद मौर्य ने बताया कि इलाके को सील कर दिया गया है और जरूरी सामान के लिए होम डिलीवरी कराई जा रही है।
आवश्यक वस्तुओं के लिए करें संपर्क
छाता। अधिशासी अधिकारी सुचेता अरोड़ा ने बताया कि प्रतिबंधित क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए कर्मचारियों की नियुक्त की गई है। हॉटस्पॉट एरिया में आवश्यक खाद्य सामग्री के लिए तुषार जनरल स्टोर सराह शाही संजीव कुमार 9756250308 व सब्जी व फल विक्रेता राजू बुद्धा सराहशाही 7060416460 व दूध व ब्रेड बिक्री के लिए राजू सराहशाही 8126613927 की जिम्मेदार दी है। आपूर्ति में सहयोगी कर्मचारी जीशान 9084919777 व राधाचरन 9639959840 को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से ठीक होकर घर लौटे लोग
फरह। कस्बे और आसपास लोग हाथ ऊपर कर यही दुआ कर रहे हैं कि कोरोना से बीमार शेष व्यक्ति भी स्वस्थ होकर घर लौटें, ताकि जनजीवन पटरी पर आ सके। कस्बे में 8 से 9 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनके बीच से मृतक व्यापारी की पत्नी और एक अन्य व्यक्ति ठीक होकर वापस घर आ गया है। इधर, दस दिन से कस्बे में कोई नया केस भी सामने नहीं आया है। नीरज एडवोकेट ने बताया कि फरह बाजार एक माह से बंद है। उन्होंने डीएम से बाजार खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें