फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 के नियम दरकिनार, जिले में फैल रहा संक्रमण

विज्ञापन
बाजार में लगी भीड़ फाइल फोटो - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। प्रशासन की नाकामी से जिले में कोरोना बढ़ रहा है। लोग न मास्क लगा रहे न ही सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है। सप्ताह में पांच दिन बाजार खुलने से लोगों को राहत तो मिल रही है, लेकिन कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 11 सौ से अधिक हो गई है। संक्रमण से अब तक 44 लोगों की मौत। पिछले कुछ दिनों में देखा गया है कि बाजार में भीड़ उमड़ रही है, लेकिन प्रशासन कोई सख्ती नहीं बरत रहा। कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं हो रहा। अधिकारी भी सख्ती के नाम पर निरीक्षण कर खानापूरी कर देते हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस लगातार फैल रहा है। लॉकडाउन से ज्यादा संक्रमितों की संख्या अनलॉक में हुई है। अनलॉक में दौरान सप्ताह में पांच दिन बाजार खोले जा रहे हैं। इससे लोगों को बाजार जाकर खरीदारी करने में राहत मिल रही है, लेकिन कोविड-17 के नियमों का पालन न होने के कारण पॉजिटिव केसों की संख्या भी बढ़ रही है। होलीगेट, कोतवाली रोड, छत्ता बाजार, कृष्णानगर, जयसिंहपुरा, डीग गेट शहर के घनी आबादी के बाजार हैं, जहां रोजाना भीड़ उमड़ती है। लोग न मास्क का इस्तेमाल करते हैं और न ही सैनिटाइज कर उपयोग करते हैं।
इसके अलावा सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं किया जाता। होली गेट और कोतवाली रोड पर सब्जी और फल ढकेलों पर भीड़ रहती है। यहां पुलिस भी तैनात रहती है, लेकिन भीड़ को नियंत्रित नहीं किया जा रहा। इसी तरह कस्बा राया, बलदेव, गोवर्धन, नंदगाव, कोसीकलां, फरह के घनी आबादी वाले बाजारों में भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन

कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए हैं। प्रशासन की ओर से अपील भी की जा रही है कि लोग मास्क का उपयोग करें। हाथों को सैनिटाइज करते रहें। सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन

- सर्वज्ञराम मिश्र, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें