मथुरा। जनपद में बृहस्पतिवार को 45 कोरोना पॉजिटिव और मिले हैं। इनमें वृंदावन के चैतन्य बिहार कॉलोनी स्थित महिला आश्रय सदन की सात वृद्ध माताएं भी संक्रमित मिली हैं। इसके साथ ही जिला कारागार में स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह में एक किशोर भी पॉजिटिव आया है।
कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि मथुरा, छाता, कोसीकलां, मांट, फरह, राया, नौहझील और गोवर्धन में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। हर दिन चार हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जो लोग संक्रमित मिल रहे हैं, उनके परिवार के साथ ही संपर्क में आए लोगों की भी जांच कराई जा रही है। जिले में एक्टिव केस २३४ हैं।