फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shri Banke Bihari Temple: ठाकुर जी का फूल बंगला सजाने को लेकर भिड़ गए सेवायत, सीओ ने समझाते हुए दी चेतावनी

Wed, 21 Jun 2023 03:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, मथुरा

सार

Shri Banke Bihari Temple: ठाकुर जी का फूल बंगला सजाने को लेकर सेवायत भिड़ गए। सूचना पर पहुंचे सीओ ने उन्हें समझाते हुए चेतावनी दी। कहा कि शांतिभंग करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन स्थित ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में फूल बंगला सजाने को लेकर चल रहे मामले में दोनों पक्षों के बीच मंगलवार को विवाद गहरा गया। शांति व्यवस्था बिगड़ने के मद्देनजर पुलिस पहुंच गई। सहमति न बनने पर दोनों पक्षों ने न्यायालय की शरण लेने का विचार किया।

बंगला सजाने को लेकर हो गया विवाद 

बांकेबिहारी मंदिर में गर्मी के दिनों में फूल बंगला सजाया जाता है। भक्तों की मांग पर सजने वाले बंगले को लेकर राजभोग और शयनभोग सेवायतों में पूर्व से विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर न्यायालय में वाद विचाराधीन है। मंगलवार को राजभोग अधिकारी बालकृष्ण गोस्वामी और शयनभोग अधिकारी कपिल गोस्वामी और उनके समर्थकों के बीच बंगला सजाने को लेकर विवाद हो गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई

बंगला सजाने व हटाने के लिए बंटा है समय

इसे लेकर मोहन बाग़ में बैठक हुई। इसमें सीओ सदर प्रवीण मलिक भी पहुंचे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। सीओ ने शांतिभंग न किए जाने की चेतावनी दी। मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेशानुसार सुबह तीन बजे से छह बजे तक बंगला सजाने और दोपहर एक से दो बजे तक हटाने के निर्देश राजभोग सेवायतों को हैं। दोपहर दो बजे से पांच बजे तक बंगला सजाने व आरती के बाद बंगला हटाने के निर्देश शयनभोग सेवायतों को हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें