फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अनुबंधित बस मालिक नहीं जाएंगे बस स्टैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नए बस स्टैंड पर बस में सवारियां बैठाने को लेकर अनुबंधित बस के कर्मी और परिवहन निगम के परिचालक के बीच हुई मारपीट के बाद निगम के अधिकारियों ने शुक्रवार को सख्त नियम लागू कर दिए। अधिकारियों ने बताया कि अब अनुबंधित बस मालिक बस स्टैंड पर सवारियों के लेकर नहीं आएंगे।
विज्ञापन

नए बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार को इटावा जाने के लिए निगम की बस खड़ी थी। इसी दौरान अनुबंधित बस मालिक के कर्मी आकाश ने निगम परिचालक अजीत के साथ मारपीट की थी। उन्होंने बताया कि परिचालक के साथ हुई मारपीट में क्षेत्रीय प्रबंधक ने संज्ञान ले लिया हैं उन्होंने मामले की जांच विभागीय अधिकारियों से कराने के निर्देश दिए है। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने कहा कि अनुबंधित बस के मालिक को बस में सवारियों को बैठाने के लिए अब बस स्टैंड परिसर में नहीं आएंगे। उधर, मारपीट में घायल दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है, मारपीट करने वाले दोनों पक्ष एक ही स्थान पर काम करते है। उनमें समझौता की बात चल रही हैं अगर कोई पक्ष राजी नहीं होता है तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें