फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशियों ने मांगा प्रियंका गांधी सहित स्टार प्रचारकों का साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। चुनावी वैतरणी पार करने के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों ने पार्टी के स्टार प्रचारकों की मांग की है। इन स्टार प्रचारकों में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी सबसे ऊपर हैं। इसके लिए हाईकमान को सूची भी भेजी जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल, इस दफा कोविड को लेकर विधानसभा चुनावोें मेें जनसभा आदि पर रोक लगी है। जिसके चलते कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों ने चुनावी रणनीति बदल दी है। चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकोें की आवश्यकता भी बदल दी है।
इसी के चलते कांग्रेस के मथुरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी व पूर्व विधानमंडल नेता प्रतिपक्ष प्रदीप माथुर, गोवर्धन दीपक चौधरी, छाता पूनम देवी, मांट सुमन चौधरी, बलदेव से विनेश सनवाल ने महासचिव प्रियंका गांधी, पूनम पंडित, प्रमोद तिवारी व सलमान खुर्शीद से अनुरोध किया कि स्टार प्रचारकों की मदद चाहिए। प्रदीप माथुर ने बताया कि हमने कुछ बड़े नेताओं की सूची चुनाव प्रचार के लिए हाईकमान को भेजी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें