वृंदावन। लड़कियों को लेकर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के विवादित बयान के उठे विरोध के स्वर थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को दो लोग वृंदावन थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर देने पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने लड़कियों को लेकर आपित्तजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद वृंदावन के लोगों में आक्रोश फैल गया था। महिला आयोग ने इस मामले में स्वत: ही संज्ञान लिया था। वृंदावन की महिलाओं ने विरोध किया था।
कथावाचक ने वीडियो जारी कर अपने बयान पर क्षमा मांगी और कहा कि उनका सभी लड़कियों के लिए कहना नहीं था। इसके बाद सोमवार को समाजसेवी ताराचंद गोस्वामी और अखिल भारतीय हिंदू महासभा आगरा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर वृंदावन थाने पहुंचीं और तहरीर दी।