फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेकर CM योगी ने किया चुनाव प्रचार का आगाज, बोले-मोदी गारंटी से हर काम संभव

Wed, 27 Mar 2024 01:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह प्रबुद्धजन सम्मेलन में पहुंचे। यहां अपने संबोधन में कहा कि मोदी की गांरटी से हर काम संभव है। 
विज्ञापन
प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहुंचे। वह सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन करके पूजा-अर्चना की। श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेने के बाद वह प्रबुद्धजन सम्मेलन में पहुंचे। वह प्रबुद्धजनों को संबोधित किया। 

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीर्थनगरी में प्रबुद्धजन सम्मेलन से लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। उन्होंने ब्रजवासियों को सरकार की उपल्बधियां गिनाईं। बताते चलें कि भाजपा ने यहां से वर्तमान सांसद हेमा मालिनी को ही अपना प्रत्याशी घोषित किया है। 
 

विज्ञापन

प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि कहा कि आज से पांच हजार वर्ष पहले इसी ब्रज में श्रीकृष्ण ने अपनी लीला रचाई। उस लीला की साक्षी बनीं थीं यमुना मैया। आज यमुना की गंदगी को देखकर दुख होता है। इसे दूर करेंगे। 

श्रीकृष्ण जन्मस्थान में पूजा करते सीएम योगी आदित्यानाथ - फोटो : ANI
आज ब्रज क्षेत्र में विकास हो रहा है। यह काम आपकी लोकप्रिय सांसद हेमा मालिनी के द्वारा संसद में जो आवाज गूंजी थी, उसके द्वारा ही संभव हो पाया है। उन्होंने वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में कॉरिडोर की भी चर्चा की। उन्होंने मोदी की गांरटी का भी जिक्र किया। कहा कि मोदी की गारंटी से हर काम संभव है।
विज्ञापन

सीएम ने लोगों को बताया मोदी का मतलब

कहा कि मोदी का मतलब है लोगों के सिर पर छत, मोदी का मतलब है लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ, मोदी का मतलब है हर घर शौचालय, मोदी का मतलब है गरीब, शोषित, वंचित का विकास। इसके बाद उन्होंने लोगों से पूछा कि आप सभी लोग सहमत हैं न। लोगों ने कहा हां। इसके बाद उन्होंने बांकेबिहारी के जयकारे के साथ अपना संबोधन समाप्त किया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें