हुरंगा में पुरुषों के गोप समूह को महिलाओं की गोपिका स्वरूपों द्वारा प्रेम से भीगे कोड़ों की मार लगाई गई। कपड़े फाड़कर नंगे बदन पर कोड़े पड़े तो दृश्य देखकर दर्शक आनंदित हो उठे। हुरंगा 12 बजे शुरू हुआ। जो दोपहर 1.15 बजे सम्पन्न हो गया।
इस अवसर पर मंदिर रिसीवर ने डीएम से शिकायत की। उन्होंने नगर पंचायत की उदासीनता व लापरवाही की बात बताई। कहा कि ईओ ने पचास हजार रुपए की मांग की थी। पैसे न देने पर कोई व्यवस्था नहीं कराई गई। इससे सेवायतों में आक्रोश है।
विधायक पूरन प्रकाश, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय व अन्य
- फोटो : संवाद
इस मौके पर एसडीएम दीपिका मेहर, नायब तहसीलदार साविका शर्मा, नायब तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष संजय त्यागी, सीओ भूषण वर्मा और रिसीवर आरके पांडेय सहित भारी संख्या में पुलिस बल ने व्यवस्था संभाली।
साथ ही व्यवस्थाओं का जायजा लेने आइजी, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी देहात त्रिगुन विसेन भी पहुंचे। हुरंगा में विधायक पूरन प्रकाश भी शामिल हुए। इसके अलावा मथुरा, आगरा, हाथरस और अलीगढ़ से दर्जनों साधु-संत पहुंचे।