फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शहरवासियों को मिलेगा 250 एमएलडी गंगाजल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर में गंगाजल परियोजना का विस्तार होगा। अधीक्षण अभियंता ने 250 एमएलडी गंगाजल की सप्लाई के लिए सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग मेरठ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


शहरी गंगाजल परियोजना को विस्तार देने के प्रयास किया जा रहा है। जिससे ज्यादा से ज्यादा घरों तक गंगाजल पहुंचे। शहरी क्षेत्र में पेयजल की समस्या समाप्त हो जाए। अभी तक शहर के लोगों के बीच 25 एमएलडी गंगाजल की ही सप्लाई हो रही है। जो आबादी के हिसाब से काफी कम है।

गंगाजल सप्लाई के लिए शहरी क्षेत्र में जल निगम द्वारा 130 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई गई है। 11238 नए कनेक्शन दिए गए हैं। शेष करीब 40 हजार लोगों के घरों में पुराने कनेक्शन से गंगाजल उपलब्ध कराया जा रहा है। लोगों की मांग को देखते हुए अधीक्षण अभियंता आर चंद्रा ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग मेरठ को पत्र भेजा है। मथुरा शहर के लिए 250 एलएलडी गंगाजल उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता ने बताया कि 250 एमएलडी गंगाजल की सप्लाई मिलते ही शहरी क्षेत्र में गंगाजल की कुल उपलब्धता 275 एमएलडी हो जाएगी। इससे पूरे शहर को गंगाजल सप्लाई करने में काफी आसानी हो जाएगी। हर घर में गंगाजल पहुंच जाएगा। पेयजल आपूर्ति की समस्या खत्म हो जाएगी। योजना के प्रथम चरण में करीब 50 हजार घरों तक गंगाजल पहुंच गया है। दूसरे चरण का काम चल रहा है। दूसरे चरण में डैंपियर नगर, मनोहरपुरा, शीतला घाटी समेत अन्य स्थानों पर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। यहां 9 हजार घरों में गंगाजल का कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें