फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बंदियों का हाथ थामा अभिभावक बने कारागार मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कारागार राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने रविवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां 200 ऐसे बंदियों का हाथ थाम खुद को उनका अभिभावक कहा, जिनसे उनके परिजन मिलने नहीं आते। बंदियों को कंबल भी वितरित किए। मंत्री ने कहा कि जेल सजा के लिए नहीं, बल्कि सुधार के लिए है। जुर्माने की एवज में सजा काट रहे एक बंदी का जुर्माना भरकर उसको रिहा भी कराया।
विज्ञापन


जिला कारागार मंत्री ने जेल की बैरक, पाकशाला, अस्पताल आदि का निरीक्षण किया। यहां सभी व्यवस्थाएं सही पाई गईं। इसके बाद कारागार मंत्री ने बंदियों से बातचीत की। कहा, जाने अनजाने में हुए अपराध का पश्चाताप को और सारी बुराइयों को कारागार के अंदर छोड़कर यहां कुछ हुनर सीखकर बाहर जाएं और अच्छे समाज के निर्माण में अपनी भूमिका अदा करें। कारागार में सबसे अधिक संख्या युवा वर्ग की होने पर दुख जाते हुए कहा कि जो उम्र देश और समाज की सेवा में काम आती है।

उसमें सलाखों के पीछे आना बेहद दुखद है। लोग गुस्से और लालच पर काबू रखें। मंत्री की बातों को सुनकर कई बंदी रोने लगे। इस पर मंत्री ने उनको चुप कराया। लगभग 200 ऐसे बंदी, जिनसे मुलाकात करने कोई नहीं आता है, उन्हें कंबल देने के साथ-साथ पाठ करने के लिए सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा की पुस्तक भी दी गई।
विज्ञापन


गरीब बंदी सागर पुत्र चंद्रपाल का 1100 रुपये का जुर्माना भी मंत्री ने भरा। इस दौरान जेल अधीक्षक बृजेश कुमार, चिकित्साधिकारी डाॅ. उपेंद्र पाल सिंह सोलंकी, डाॅ. उत्पल सरकार, कारापाल महाप्रकाश सिंह, उप कारापाल सुश्री करुणेश कुमारी, शिवानी यादव, अनूप कुमार, फार्मासिस्ट सुभाष चंद्र द्विवेदी व अन्य कारागार कार्मिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें