फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप: जमकर चले लाठी-डंडे, खून से लथपथ हो गए लोग; पांच अस्पताल में कराए गए भर्ती

Thu, 20 Aug 2026 08:35 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के कोसीकलां में बच्चों के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों में हुई तकरार में जमकर लाठी-डंडे चले। इस हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां के गांव बिशंभरा में बच्चों के बीच खेल-खेल में हुई कहासुनी ने देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। आरोप है कि उपचार के दौरान भी आरोपियों ने मारपीट की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे कुछ बच्चे गांव में खेल रहे थे। इसी दौरान तुलसीराम के बच्चों की पड़ोस में रहने वाले के बच्चों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बच्चों ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी परिजन को दी। इस पर दोनों पक्ष आक्रोशित हो गए और लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे के सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को अलग कराकर मामला शांत कराया। झगड़े में तुलसीराम, नारायण, नैतिक, नीरज और पुष्पा घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। आरोप है कि घायलों का उपचार चल रहा था, तभी दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और पीड़ितों से फिर से मारपीट कर दी। अस्पताल में हुए विवाद से मरीजों और तीमारदारों में अफरातफरी मच गई। यहां मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभाला।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें