फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मथुरा पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी, बांके बिहारी के किए दर्शन; मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Wed, 10 Jul 2024 01:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा

सार

मुख्य सचिव और डीजीपी मथुरा पहुंचे। उन्होंने बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर ठाकुर जी के दर्शन किए। मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
विज्ञापन
मथुरा पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में बुधवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, डीजीपी प्रशांत कुमार पहुंचे। वह सबसे पहले श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। उन्होंने ठाकुर जी के दर्शन करके मंदिर का भ्रमण किया। मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसएसपी और डीएम ने उनको मंदिर की व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी दी। इस मौके पर मंडलायुक्त रितु महेश्वरी, एसएसपी शैलेस पांडेय सहित अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


अधिकारियों के दौरे को देखते हुए जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। आज कोसीकलां में बने ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन कार्यक्रम है। सीएम योगी आदित्यनाथ वर्चुअली इसका उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर डीजीपी और मुख्य सचिव यहां मौजूद रहेंगे। दोनों अधिकारी धार्मिक पर्यटन के बिंदुओं पर विकास को लेकर स्थानीय अधिकारियों संग बैठक भी करेंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें