फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चौक सराफा व्यवसायी समिति ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

विज्ञापन
हरियाली तीज पर चौक सराफा व्यवसायी समिति के सम्मानित  पदा​धिकारी। 
विज्ञापन
मथुरा। चौक सराफा व्यवसायी समिति की ओर से मंगलवार को गोवर्धन में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह गिरिराजजी के अभिषेक और दूध की धार की परिक्रमा से हुई। शाम को रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ठाकुरजी के सुंदर भजनों की प्रस्तुति हुई।
विज्ञापन

इस दौरान गिरिराज शिला का आकर्षक शृंगार किया गया। फूल बंगला श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के दौरान मानसी अग्रवाल को हरियाली तीज क्वीन का गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। मुख्य संयोजक श्याम मित्तल ने कहा कि समिति की ओर से धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के माध्यम से सदस्यों को एकजुट करने का प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम में सह संयोजक उपेंद्र अग्रवाल, रितेश, कृष्ण गोपाल, राजेंद्र भगत, मुकेश, चंद्रमोहन, हेमंत, कान्हा, आयुष, महेश खंडेलवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें