फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण: आगरा की जामा मस्जिद के अध्यक्ष के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल, दी थी अधिवक्ता को धमकी

Thu, 03 Nov 2022 08:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

थाना मंटोला निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि एक माह पूर्व वायरल ऑडियो के मामले में चार्ज शीट लगा दी गई है। बताया कि विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। पक्षकार ने बताया कि पुलिस द्वारा चार्ज शीट लगाए जाने से स्पष्ट है कि जामा मस्जिद के अध्यक्ष का धमकी दिया जाना कानूनन गलत है।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह प्रकरण के पक्षकार एडवोकेट महेंद्र प्रताप को ऑडियो वायरल कर धमकी देने वाले जामा मस्जिद के अध्यक्ष जाहिद उर्फ पप्पू के खिलाफ आगरा पुलिस ने चार्ज शीट लगा दी है। यह चार्ज शीट एत्माददौला आगरा के जांच अधिकारी अपराध निरीक्षक सत्यप्रकाश शर्मा ने अदालत में दी है।
विज्ञापन

 
जानकारी रहे पक्षकार ने मथुरा सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में वाद पेश किया है। इसमें ठाकुर केशवराय के विग्रह को न केवल जामा मस्जिद की सीढ़ियों में दबा होना बताया बल्कि यह भी कहा था कि इस विग्रह को खोद कर बाहर निकाला जाए और उसे श्री कृष्ण जन्मस्थान पर पुन:स्थापित किया जाए।

आरोप है कि इस संबंध में आगरा की जामा मस्जिद के अध्यक्ष जाहिद उर्फ पप्पू द्वारा ऑडियो वायरल कर पक्षकार को धमकी दी थी। मामले में आगरा पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए आईटी एक्ट में थाना मंटोला में वाद दर्ज किया गया। जांच कर थाना एत्माद्दौला के अपराध निरीक्षक सत्यप्रकाश शर्मा ने मामले में चार्ज शीट लगा दी।
विज्ञापन


 इस संबंध में थाना मंटोला निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि एक माह पूर्व वायरल ऑडियो के मामले में चार्ज शीट लगा दी गई है। बताया कि विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। पक्षकार ने बताया कि पुलिस द्वारा चार्ज शीट लगाए जाने से स्पष्ट है कि जामा मस्जिद के अध्यक्ष का धमकी दिया जाना कानूनन गलत है। महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें