फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा के करनावल के बाद गांव बाटी में भी पीटे बराती, दूल्हे के साथ भी हुई अभद्रता...जांच में जुटी पुलिस

Wed, 05 Mar 2025 01:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

करनावल में दुल्हनों के ऊपर कीचड़ फेंकने और बरातियों के साथ मारपीट का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि गांव बाटी में राजस्थान से आई बरात के साथ अभद्रता हुई। आरोप है कि दबंगों ने बरातियों के साथ मारपीट कर दी। 
 
विज्ञापन
शादी बवाल (सांकेतिक फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के करनावल की घटना को लोग भूल भी नहीं पाए कि थाना जैंत के गांंव बाटी में राजस्थान से आई एक अनुसूचित जाति के युवक की बरात में बवाल हो गया। दबंगों ने बरातियों के साथ मारपीट कर दी। लूटपाट का भी आरोप है। मामले का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


गांव बाटी में एक अनुसूचित परिवार की बेटी की बरात राजस्थान से आई थी। सोमवार शाम बरात चढ़ाने पर गांव के कुछ दबंगों ने विरोध किया। टेंपो में सवार बरातियों के साथ मारपीट की और टेंपो को तोड़ दिया। गांव में बरात के साथ हुई मारपीट की घटना से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अनुसूचित समाज के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए। गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया। कन्या पक्ष के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार फोर्स के गांव पहुंच गए। अनुसूचित समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन पर हमलावरों को गिरफ्तार न किए जाने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। हमलावरों पर लूट-पाट करने का आरोप लगाया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने मामला शांत करा दिया। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अश्वनी ने बताया कि झगड़े का कारण दूल्हे की बग्गी के पीछे चल रहा टेंपो था। उसमें सवार लोग शराब पीकर गालियां दे रहे थे। इस पर गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें मना किया तो उन लोगों ने उसके सिर पर बोतल मार कर सिर फोड़ दिया। यहां से झगड़े की शुरुआत हुई। बाद में दोनों पक्षों के बीच फैसला हो गया। फेरे कराने के बाद बरात सुबह दुल्हन लेकर चली गई। गांव में किसी तरह का विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें