फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: घर से दवा लेने निकला था युवक, फिर ऐस हाल में मिला...डॉक्टर ने मृत घोषित किया; परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 05 Mar 2025 01:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

घर से दवा लेने निकला युवक बेहोशी की हालत में खेत में मिला। परिवार के लोग उसे चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सौंख में घर से दवा लेने लिए निकले युवक ने नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गांव के समीप खेत पर बेहोशी की हालात मिले युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव सोन निवासी शब्बीर शाह (36) पुत्र कन्नी शाह सोमवार दोपहर 3 बजे घर से दवाई लेने के लिए निकला था। युवक ने गांव से बाहर खेत पर पहुंचकर कोई नशीला पदार्थ खा लिया और बेहोश हो गया। जब युवक देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन की। उन्हें एक खेत में रात करीब 8:30 बजे शब्बीर शाह बेहोशी हालत में मिला। 

परिजन उसे अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी मोहित तोमर ने बताया कि नशीला पदार्थ खाने से युवक की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें