फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रभु की कृपा पाने का सरल उपाय राम नाम का सुमिरन

विज्ञापन
मथुरा। मोरारी बापू से आशीर्वाद लेते कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। कलियुग में यज्ञ, जप और तप करना सबके लिए संभव नहीं है, ऐसे में प्रभु की कृपा पाने का सरल उपाय है राम नाम का सुमिरन। यह संदेश कथा प्रवक्ता मोरारी बापू ने रविवार को बरसाना की माताजी गोशाला में आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामकथा के समापन अवसर पर व्यासपीठ से दिया।
विज्ञापन


बापू ने अथर्ववेद के गो सूक्त के एक मंत्र का संदर्भ देते हुए कहा कि गाय हमारे आंगन में वंशवृद्धि करे, हम उन्हें उत्तम चारा और स्वच्छ जल दें। रुद्र भगवान से प्रार्थना करते हैं कि कोई गाय की चोरी या हत्या न करे। उन्होंने कहा कि गाय की पूंछ प्रेम की प्रतीक, उसके चार चरण चार धाम और चार आंचल धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष का स्वरूप हैं। ब्रज की पावन रज में बने गो चरण चिह्नों को उन्होंने साक्षात चारों धामों का प्रतीक बताया।

बापू ने कथा में श्रीराम विवाह से लेकर राज्याभिषेक तक की घटनाओं का वर्णन किया और कहा कि महापुरुषों का लक्ष्य न स्वर्ग होता है, न मोक्ष, वे तो लोगों के हृदय तक पहुंचना चाहते हैं। बापू ने कहा कि बरसाना में कथा सुनाते समय आत्मा नृत्य करती प्रतीत होती है। रत्नागिरी पर्वत पर नौ दिन का प्रवास आनंद से भरा रहा।
विज्ञापन

कथा में संत पद्मश्री रमेश बाबा महाराज, जगद्गुरु सतुआ बाबा, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, किसान नेता भानु प्रताप सिंह, मान मंदिर सेवा संस्थान के अध्यक्ष रामजीलाल शास्त्री, कार्यकारी अध्यक्ष राधाकांत शास्त्री, सचिव सुनील सिंह ब्रजदास, माताजी गोशाला के संयोजक राजबाबा, नरसिंह दास बाबा व कथा आयोजक हरेश एन संघवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें