फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नौहझील में गोकशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नौहझील में अहमदपुर रोड पर खेत में गायों को पकड़कर ले जा रहे गोतस्करों को पुलिस ने घेर लिया। इस पर तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों तस्कर टांग में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एसपी देहात सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि गोतस्करों का गिरोह खेतों और हाईवे पर घूमने वाले गोवंश को नशीला इंजेक्शन देकर बेहोश करने के बाद काट देते हैं। इसके बाद गोमांस को अलीगढ़, सीलमपुर दिल्ली में बेचने का काम कर रहे थे। पुलिस काफी दिनों से इस गिरोह को तलाश कर रही थी।
शनिवार की रात को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अहमदपुर रोड पर खेतों में कुछ लोगों को गायों को बांधकर ले जाते देखा। इस पर उनकी घेराबंदी शुरू कर दी। यह देखकर गोकशों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने खैर, अलीगढ़ निवासी अनिल कुमार और सुनील को गिरफ्तार किया। एसपी देहात ने बताया क पकड़े गए दोनों बदमाश भाई हैं और लंबे समय से गोकशी में लिप्त हैं। दोनों के खिलाफ अलीगढ़ में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि उनके पास से तमंचे, बाइक आदि बरामद किए हैं। पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें