फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैतन्य महाप्रभु की चरण पादुका यात्रा पहुंची वृंदावन

Sat, 20 Aug 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
चैतन्य महाप्रभु पादुका
विज्ञापन
 नवद्वीप पश्चिम बंगाल से प्रारंभ हुई चैतन्य महाप्रभु की चरण पादुका यात्रा शुक्रवार देर शाम वृंदावन पहुंची। नगर आगमन पर चैतन्य महाप्रभु के अनुयायियों, गौड़ीय संप्रदाय के साधु-संताें सहित विभिन्न लोगों ने पुष्पवर्षा और आरती उतारकर यात्रा का स्वागत किया। 
विज्ञापन


मदनमोहन घेरा स्थित हरिबोल कुटीर के महंत बाबा परमात्मा दास और पीतांबर दास के नेतृत्व में नवद्वीप पश्चिम बंगाल से शुरू हुई चरण पादुका यात्रा हवाई जहाज से दिल्ली पहुंची। दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा शुक्रवार शाम छटीकरा से परिक्रमा मार्ग होते हुए मदनमोहन घेरा स्थित हरिबोल कुटीर पर आई।

बाबा सुखदेव महाराज ने बताया कि यात्रा 19 अगस्त की रात्रि को वृंदावन में पड़ाव करेगी। 20 अगस्त को सुबह छह बजे गोवर्धन जाकर शाम को लौटेगी। इसके बाद शाम चार बजे से यात्रा नगर के सप्त देवालयों का भ्रमण करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को चरण पादुका यात्रा दोबारा नवद्वीप के लिए रवाना हो जाएगी। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक, घनश्याम चौधरी, पुरूषोत्तम सैनी, अशोक वैद्य, रवि शर्मा आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें