मथुरा। सीबीएसई दसवीं का परीक्षा परिणाम आते ही छात्र-छात्राओं में खुशी छा गई। जनपद में अमरनाथ विद्या आश्रम की छात्रा विधि गुप्ता अव्वल रही। जबकि राजीव इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अनुभव अग्रवाल दूसरे स्थान रहे।
सीबीएसई ने दोपहर 12 बजे के पश्चात दसवीं के नतीजे घोषित कर दिए। प्रतीक्षा कर रहे छात्र-छात्राएं अपने परीक्षाफल को जानने के लिए जुट गए। किसी के चेहरे पर खुशी के भाव थे तो कोई कम अंकों के कारण निराश नजर आए। फिर भी छात्र-छात्राओं की सफलता से स्कूल ही नहीं घरों पर भी खुशी का आलम रहा।
इस बार अमरनाथ विद्या आश्रम की छात्रा विधि गुप्ता ने 99.8 प्रतिशत अंक पाकर जिले में अव्वल रही हैं। वहीं राजीव इंटरनेेशनल के छात्र अनुभव अग्रवाल ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। रतनलाल फूलकटोरी की छात्रा प्रियंका चौधरी ने भी 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
सीबीएसई के जिला समन्वयक डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि सीबीएसई की ओर से जिला टॉपर की कोई मैरिट जारी नहीं की जाती है, मैरिट के लिए कोई गाइडलाइन नहीं है। जिला स्तर पर ही कॉलेज संचालकों द्वारा टॉपर तय कर लिए जाते हैं।
इंजीनियर बनना चाहते हैं अनुभव
मथुरा। अमर नाथ विद्या आश्रम की छात्रा और शरद गुप्ता की पुत्री विधि गुप्ता की इच्छा इंजीनियर बनने की है। राजीव इंटरनेशन स्कूल के छात्र अनुभव अग्रवाल भी आईआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं। उनके पिता भी अमेरिका में इंजीनियर हैं। जबकि रतनलाल फूल कटोरी देवी स्कूल की छात्रा व नेत्रपाल की पुत्री प्रियंका चौधरी की तमन्ना आईएएस बनने की है।
टॉप फाइव
1. विधि गुप्ता अमरनाथ विद्या आश्रम 99.8 प्रतिशत
2. अनुभव अग्रवाल राजीव इंटरनेशनल स्कूल 99.4 प्रतिशत
2. प्रियंका चौधरी रतनलाल फूल कटौरी बालिका विद्यालय 99.2 प्रतिशत
3. हर्ष सक्सेना दिल्ली पब्लिक स्कूल 99 प्रतिशत
4. उन्नति रमनलाल सोरावाला स्कूल, 98.6
5. सिद्घार्थ श्रीजी बाबा विद्या आश्रम 98.6 प्रतिशत