फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार को जनपद में निकले सात कोरोना पॉजिटिव केस

विज्ञापन
चौक बाजार सब्जी मंडी में सील की गई गली। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। बुधवार को आई रिपोर्ट में सात और नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 552 हो गई है। इनमें मंगलवार को आए केस भी जोड़े गए हैं, जबकि जनपद में कुल एक्टिव केसों की संख्या 171 हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार को आई रिपोर्ट के अनुसार श्रीनाथ अपार्टमेंट गोवर्धन रोड से 65 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। राया के सिहोरा से 77 वर्षीय वृद्ध, बलदेव के झरोटा से 25 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चौमुंहा के भरतिया से वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वृद्धा को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर परिवार को क्वारंटीन किया है।
वृद्धा पिछले कई दिन से बीमार बताई गई है। इसके साथ फरह के चौकीपुरा से 42 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट से 27 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को कोविड-19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर परिवार के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

घर-घर दूध देने का काम करता है संक्रमित महिला का पति
चौमुंहा। चौमुंहा के गांव भरतिया में कोरोना पॉजिटिव निकली महिला ने ग्रामीणों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग को भी सकते में डाल दिया है। महिला का पति दूधिया है और गांव के साथ-साथ आसपास के इलाके में दूध बांटने का काम करता है। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम उन लोगों को भी चिह्नित करने में जुट गई है, जिनके घरों में दूधिया दूध बांटता है। इस कारण संक्रमितों की चेन भी लंबी होने की संभावना है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. मुनींद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को विभाग की टीम उन सभी लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें