फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीद के मुताबिक पेपर से खिले चेहरे

Tue, 01 Mar 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। मंगलवार को 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा हुई। बुधवार को 10वीं की साइंस विषय की परीक्षा होगी। जनपद में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से एक सिर्फ 10वीं की परीक्षाओं के लिए है।
विज्ञापन


मंगलवार को जनपद के दस परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई की 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू हुई। करीब 1:30 बजे परीक्षा केंद्र के बाहर निकले छात्र-छात्राएं पेपर के बाद काफी खुश दिखाई दे रहे थे। उनकी उम्मीद के मुताबिक पेपर आने से चेहरे खिले हुए थे।

सीबीएसई कोआर्डिनेटर एवं श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने बताया कि जनपद में 10वीं की परीक्षा में लगभग 2,800 और 12वीं की परीक्षा में 5,483 परीक्षार्थी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में करीब 65 सीबीएसई के विद्यालय हैं।

परीक्षाओं के लिए बनाए गए दस परीक्षा केंद्रों के अलावा सिर्फ 10वीं की परीक्षा के लिए सेंट डॉमिनिक्स पब्लिक स्कूल को परीक्षा केेंद्र बनाया गया है। यहां दसवीं के मात्र 113 परीक्षार्थी परीक्षाएं देंगे। बुधवार को दसवीं का साइंस विषय का पेपर होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें