फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, 3 घायल

विज्ञापन
मथुरा। ग्रामीणों को समझाते थाना प्रभारी रवि त्यागी। - फोटो : mathura
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। सौंख-मथुरा बाईपास मार्ग पर तेज गति से आ रही अर्टिगा कार सवार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझा शांत कराया और जाम खुलवाया।
विज्ञापन

महमदपुर बाईपास पर ब्रेकर व संकेतक बोर्ड न होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। तीन दिन पूर्व ट्रेवलर और ईको गाड़ी में हुई भिड़ंत में 17 लोग घायल हुए थे। शुक्रवार सुबह महमदपुर बाईपास चौराहा पर सौंख की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों में मथुरा की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की कार मोटरसाइकिल को काफी दूर तक घसीटती हुई ले गई। चालक कार को मौके से भगा ले गया।
गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस के समझाने के बाद जाम को खोल दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी नेहा चौधरी ने बताया कि भरतपुर निवासी घायल अवतार व सोनिया को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। राकेश का सीएचसी पर इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें