फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यात्रियों और चालक-परिचालक में नोकझोंक

विज्ञापन
मथुरा। पुराने बस अड्डे पर हाथरस के लिए बस न मिलने पर बस स्टैंड पर हंगामा करते यात्री। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। पुराने रोडवेज बस स्टैंड पर शुक्रवार सुबह हाथरस के लिए बस नहीं मिलने पर यात्रियों की चालक-परिचालक से नोकझोंक हो गई। एक यात्री ने बताया कि वह हाथरस जाने के लिए सुबह 8 बजे से बस का इंतजार कर हैं।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि यहां से बरेली के लिए जाने वाली बसों के चालक-परिचालक हाथरस की सवारी नहीं बैठाते हैं। हाथरस तक जाने के लिए बस का लंबा इंतजार करना पड़ता है। या फिर मजबूरी में डग्गामार वाहन से जाते हैं। ऐसे में इस भीषण गर्मी में काफी परेशान होना पड़ता है। यात्री रामविनोद ने बताया कि वह सुबह 8 बजे से बस स्टैंड पर हाथरस के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं, अब जाकर बस मिली, वह भी जब बस पूरी भर गई तब रवाना हो रही है।
बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि हाथरस के लिए पुराने बस स्टैंड से बसें भेजी जा रही हैं। एक-दो यात्री बस को ले जाने के लिए कह रहे थे, इसलिए कुछ कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें